उत्तानपादासन
• उत्तानपादासन योगासन उत्तानापादासन को इसका नाम संस्कृत से मिला है जहां "उत्ताना" का अर्थ है "तीव्र खिंचाव", "पाद" का अर्थ है "पैर"और "आसन" का अर्थ है "मुद्रा"। उत्तानापादासन एक पारंपरिक योग मुद्रा है जो पेट, जांघों, पिंडलियों और पीठ के निचले हिस्से की मांसपेशियों मे खिचाव पैदा करता है। यह बहुत सारी पाचन बीमारियों में मदद करता है, जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। • उत्तानपादासन कैसे करें- उत्तानापादासन को उभरे हुए पैर की मुद्रा के रूप में भी नामित किया जाता है क्योंकि अंतिम स्थिति में पैर जमीन से ऊपर उठाए जाते हैं जिससे शरीर की मांसपेशियों में खिंचाव होता है। • उत्तानपादासन करने की विधि । फर्श पर अपनी पीठ के बल चटाई पर लेट जाये। अपने पैरो और घुटनों को एक साथ रखें। साँस लेते हुए, दोनों पैरों के पंजे और एड़ी को एक साथ स्पर्श करते हुए दोनों पैरों के पंजे को ऊपर की तरफ ले जाये । लगभग 45 से 60 डिग्री के कोण मे। पर पैर उठाते समय घुटनों को न मोड़ें। साँस छोड़ते समय, अपने पैरों को फर्श पर वापस लाएँ। इस पक्रिया...